UPPSC Exam Calendar 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2025 के लिए नई भर्ती परीक्षा कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इस बार आयोग ने सहायक अभियंता के कुल 604 पदों के साथ बड़ी भर्तियों की तैयारी की है।
जनवरी 2025 के महीने में UPPSC ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा कैलेंडर जारी करने की सूचना दी है। इस कैलेंडर में नई और पुरानी, दोनों प्रकार की भर्तीया शामिल होगी। जिससे लाखों उम्मीदवारों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो जाएगा।
इस बार के भर्ती कैलेंडर में सहायक अभियंता के 604 पदों की घोषणा प्रमुख रूप से की गई है। यह परीक्षा तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है।
इस भर्ती कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल की गई हैं, जो इस प्रकार हैं।
• समीक्षा अधिकारी
• सहायक समीक्षा अधिकारी
• एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती
• प्रवक्ता भर्ती
• असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
• खान शिक्षा अधिकारी भर्ती
इसी महीने जनवरी में नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। कैलेंडर जारी होते ही सभी परीक्षाओं की तारीखें स्पष्ट हो जाएंगी, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस बार बड़ी संख्या में नई भर्तियां लेकर आ रहा है। यह प्रक्रिया राज्य के सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने में मदद करेगी और योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
UPPSC Exam Calendar 2025: लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर,दोस्तों इस समय की सबसे बड़ी खबर यह है। माना जा रहा है कि यह कैलेंडर जनवरी के मध्य या अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर के जारी होते ही लाखों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से भर्तियों और परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे।
इस बार के परीक्षा कैलेंडर में न केवल नई भर्तियों को शामिल किया जाएगा, बल्कि पुरानी लंबित भर्तियों के लिए भी चयन प्रक्रिया को पूरा करने की योजना बनाई गई है।
इसमें सबसे बड़ी भर्ती समीक्षा अधिकारी RO और सहायक समीक्षा अधिकारी ARO हैं। यह 2023 की सबसे बड़ी भर्ती में से एक है, जिसमें 400+ पद भरे जाएंगे।
UPPSC Exam Calendar 2025 Today News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही साल 2025 जनवरी के अंत तक आयोग 2025 में नया एक्जाम कैलेंडर की घोषणा करेगी इस परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न महत्वपूर्ण भर्तियों को शामिल किया जाएगा, जो प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 7 हजार से अधिक पदों को शामिल किया गया है। और असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से अधिक पदों के साथ PCS परीक्षा 2025 भी करनी बाकी है।
UPPSC Exam Calendar 2025 Letest Update:
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इसका मुख्य कारण OTR सिस्टम का अनिवार्य रूप से लागू हुआ है। किसी भी UPPSC भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले OTR नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है क्योंकि बिना OTR नंबर प्राप्त किऐ आपका किसी भी UPPSC भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे।
सहायक अभियंता भर्ती: 600 से भी ज्यादा पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।
OTR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने के कारण, वेबसाइट का सर्वर कई बार जाम हो गया है।
खबरों के मुताबिक अब तक 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने OTR रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है जल्द ही 20 लाख तक पहुंच सकती है।
0 टिप्पणियाँ